दाढ़ी मूंछ को लेकर दिए बयान पर अब कॉमेडियन भारती सिंह ने कही ये बात, जारी किया वीडियो

दाढ़ी मूंछ को लेकर दिए अपने बयान के लिए कॉमेडियन भारती सिंह को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच सोमवार को इंस्टाग्राम पर भारती सिंह ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि वो सिर्फ कॉमेडी कर रही थीं। भारती ने कहा कि मैं लोगों को खुश करने के लिए कॉमेडी करती हूं, न कि किसी का दिल दुखाने के लिए। उन्होंने कहा कि मेरी किसी बात से अगर किसी का दिल दुखा है तो मुझे अपनी बहन समझकर माफ कर देना।



 

वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दाढ़ी मूंछ को लेकर कॉमेडी करती नज़र आईं थीं। एक टीवी शो में भारती सिंह कहती दिखती हैं, “मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दाढ़ी मूंछ के बड़े फायदे होते हैं, दूध पीयो और दाढ़ी मुंह में डालो सवैयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी दोस्तों की शादी हुई है न, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है। सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालती रहती हैं।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

 

सोशल मिडिया पर हुई जमकर आलोचना
भारती के इस बयान के बाद से सोशल मिडिया पर बवाल मचा हुआ है। ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। मामला बढ़ता देख भारती सिंह ने अपनी ओर से पूरी तस्वीर साफ करते हुए बयान जारी किया है और अपनी सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है।

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

 

क्या कहा भारती ने
भारती सिंह ने वीडियो में कहा कि मैंने वो वीडियो बार बार देखा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप लोगों भी वो वीडियो देखें। उन्होंने कहा, “मैंने कहीं भी किसी धर्म या जाति के बारे में नहीं बोला कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये दिक्कत होती है। आप वीडियो देख लीजिए। मैंने किसी पंजाबी के बारे में नहीं बोला कि पंजाबी लोग दाढ़ी रखते हैं या दाढ़ी मूंछ ये दिक्कत होती है। मैं कॉमेडी कर रही थी अपनी दोस्त के साथ, लेकिन एक मेरी इन बातों से किसी भी धर्म जात के लोगों का दिल दुखा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!