रहाणे को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल के बाद इस सीरीज से हुए बाहर, ये बन सकते है कप्तान

नई दिल्ली: दो माह के भीतर टीम इंडिया को दो अहम सीरीज में हिस्सा लेना है। सिलेक्टर्स एक दो हफ्तों में दो अलग अलग टीमों की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए सेलक्टर्स ने कई अहम बदलाव किए है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

 



 

इन्हें मिल सकता है मौका
सूत्रों कि माने तो IPL स्टार उमरान मलिक और तिलक वर्मा को टी 20 सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। 15 जून के आसपास इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाली इंडिया टीम रवाना होगी । टीम इंडिया को वहां 1 से 5 जुलाई के बीच पिछले साल के इंग्लैंड दौरे का बचा हुआ टेस्ट मुकाबला खेलना है। टीम की घोषणा से पहले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वे आईपीएल और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

धवन फिर बनाए जा सकते है कप्तान
आगामी दो सीरीज के लिए सिलेक्टर्स श्रीलंका दौरे की तर्ज पर दो अलग-अलग टीम बनाएंगे। एक घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि दूसरी इंग्लैंड में टेस्ट खेलेगी। टेस्ट टीम में सभी रेगुलर खिलाड़ी जैसे- कोहली, रोहित, जसप्रीत, पंत, राहुल, शमी, अश्विन, जडेजा और पुजारा चुने जा सकते हैं। IPL के तिलक वर्मा, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को भी मौका मिल सकता है। शिखर धवन फिर कप्तान बनाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!