Daya Ben’ will return : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में इस दिन होगी ‘दया बेन’ की वापसी! शो के निर्माता आसित मोदी ने किया खुलासा

मुंबई: फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों से एक बाद एक कलाकारों का शो छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें कि दो दिन पहले ही शो के मशहूर किरदार तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है। लेकिन इसी बीच शो के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

 



दया भाभी की होगी वापसी

मिली जानकारी के अनुसार दया भाभी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। आसित मोदी ने नामी​ मीडिया संस्थान से बात करते हुए बताया कि ‘दया बेन के किरदार को वापस नहीं लाने की हमारे पास कोई वजह नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बीता कुछ समय हम सबके लिए मुश्किलों भरे रहे हैं। अब चीजें थोड़ी बेहतर हुई हैं। 2022 में किसी भी अच्छे समय पर हम दया बेन के किरदार को वापस लाने जा रहे हैं। दर्शक एक बार फिर से जेठालाल और दया भाभी का मनोरंजन देख पाएंगे।‘

आसित मोदी ने किया खुलासा

क्या दिशा वकानी ही दया बेन का किरदार करेंगी? इस सवाल पर असित मोदी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता दिशा वकानी दया बेन के रूप में वापसी करेंगी। दिशा जी के साथ हमारे अभी भी अच्छे रिश्ते हैं

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

। हम एक परिवार की तरह हैं। अब उनकी शादी हो गई है और उनका एक बच्चा है। हर कोई अपनी जिंदगी और जिम्मेदारियों में बिजी हो जाता है। हम सबकी अपनी जिंदगी होती है। उस पर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता लेकिन जो भी दिशा बेन हो या निशा बेन हो लेकिन दया बेन निश्चित रूप से वापस करेगी।‘

ब्रेक के बाद नहीं लौटीं वापस

बता दें कि ‘तारक मेहता’ का दया बेन किरदार एक आइकॉनिक किरदार बन चुका है। इसे पर्दे पर दिशा वकानी निभाती थीं। 2017 में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक लिया था। उसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!