दिल्ली कैपिटल्स….के लिए खुशखबरी, विस्फोटक ओपनर को मिली….अस्पताल से छुट्टी हुई….टीम में वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में प्लेआफ की रेस में बनी हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खुशी की खबर है। टीम के विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 



तेज बुखार के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिट होने के बाद अब वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। पृथ्वी के स्वास्थ पर जानकारी देते हुए टीम की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है।

आइपीएल में उतार चढ़ाव भरे दौर से गुजर रही दिल्ली की टीम के प्लेआफ की उम्मीदें अब तक बरकरार है। टीम को अहम मुकाबलों से पहले अच्छी खबर मिली है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

युवा विस्फोटक ओपनर पृथ्वी जिनको पिछले दिनों बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। रविवार को दिल्ली की तरफ से सोशल मीडिया पर पृथ्वी के अस्पताल से डिसचार्ज होने की जानकारी साझा की गई।

पिछले हफ्ते 7 मई शनिवार को पृथ्वी को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सामने आई थी। राजस्थान के खिलाफ 11 मई को खेले गए मुकाबले के बाद कप्तान रिषभ पंत ने उनके स्वास्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि उनको टाइफाइड हो गया था जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

दिल्ली की टीम इस वक्त अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। 12 मुकाबले खेलने के बाद टीम ने 6 में जीत हासिल कर 12 अंक हासिल किए हैं। अगले दो मैच में अगर टीम जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह 16 अंकों तक पहुंच सकती है। यहां से नेट रन रेट के आधार पर वह प्लेआफ की दावेदारी पेश कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!