Mirzapur 3 में गुड्डू पंडित की दिखी पहली झलक, जानिए कब रिलीज होगा वेब सीरीज का तीसरा पार्ट

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ‘मिर्जापुर 3’ को रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस बीच Mirzapur 3 में गुड्डू पंडित के किरदार का नया लुक जारी कर दिया गया है और इसमें फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

 



 

अली फजल निभा रहे गुड्डू पंडित का किरदार Mirzapur सीरीज के पिछले दो सीजन को मिले अपार प्यार के बाद मेकर्स ने कुछ समय पहले ही Mirzapur 3 की घोषणा की थी। अब हाल ही में इस सीरीज में गुड्डू पंडित की अहम भूमिका में नजर आए अभिनेता अली फजल ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में गुड्डू पंडित एक दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। अली फज़ल हाथ में बंदूक लिए बैठे उत्तेजित मुद्रा में कैमरे की ओर देख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

फोटो के साथ अली फजल ने दिया ये कैप्शन
अली फजल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और शुरुआत हो चुकी है, तैयारी, रिहर्सल, पढ़ना… लाठी नहीं, अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंटप, गुड्डू आ रहा है… अपने आप।
फोटो पर फैन्स के आ रहे शानदार रिएक्शन
फोटो देखने के बाद Mirzapur 3 सीरीज का इंतजार करने वाले दर्शकों में काफी उत्साह है। फैन्स फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। Mirzapur 3 में गोलू का रोल प्ले करने वाली श्वेता त्रिपाठी ने भी कमेंट में लिखा, ‘वेटिंग’।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

साल 2018 में आया था Mirzapur का पहला सीजन
गौरतलब है कि Mirzapur का पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा 2020 में रिलीज किया गया था। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसके किरदारों को खूब पसंद किया जाता है। अब फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!