भीषण हादसा :  हाइवे में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के…पांच लोगों की मौत, पिता की अस्थियां विसर्जन करके…लौट रहे थे

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग जयपुर के गांव सामोद के रहने वाले थे।

 



फिलहाल हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और मृतकों का शव पीएम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे में दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार सामोद एक परिवार के लोग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव पास उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार जिला जयपुर के गांव सामोद निवासी मूलाराम अपने पिता की अस्थियां विसर्जन करने के लिए सब जने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गए थे।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

इस हादसे में मूलाराम, महेंद्र कुमार, आशीष, सुगना व मीरा की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

error: Content is protected !!