IPL 2022: युवराज-गेल का रिकॉर्ड तोड़ने…. से चूक गए लियाम लिविंगस्टोन, लगाया इस सीजन का….. सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो

आईपीएल 2022 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 16वें ओवर में मोहम्मद शमी की छह गेंदों पर उन्होंने 28 रन बटोरे और इसी ओवर में मैच खत्म कर दिया।



इस दौरान लिविंगस्टोन ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया। हालांकि, वह युवराज सिंह और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

16वें ओवर में शमी की पहली गेंद, जो कि एक लेंथ बॉल थी, उस पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस सीजन अब तक का सबसे लंबा छक्का है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था। उन्होंने 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

वहीं, इस सीजन के सबसे लंबे पांच छक्के में से लिविंगस्टोन के नाम तीन छक्के हैं। 117 मीटर के अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में 108 मीटर और 106 मीटर का छक्का भी लगाया है।

ओवरऑल लीग के सबसे लंबे छक्के

ओवरऑल आईपीएल की बात की जाए तो लिविंगस्टोन का छक्का आठवें नंबर पर है। सभी सीजन को मिलाकर लीग में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल के नाम है।  उन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, प्रवीण कुमार 124 मीटर और एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर लंबे शॉट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

ओवरऑल लीग में सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले टॉप-10 में सबसे ज्यादा चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो, जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का एक-एक खिलाड़ी शामिल है।

क्या रहा मैच का हाल?

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 62 नाबाद रन की पारी खेली, जबकि भानुका राजपक्षे ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। पंजाब के कगिसो रबाडा को चार विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!