IPL 2022: अब गुजरात के लिए खेलेगा MI का ये फ्लॉप खिलाड़ी? कप्तान हार्दिक ने सामने से दिया ऑफर

Gujarat Titans Hardik Pandya: IPL 2022 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हार्दिक की टीम टेबल में टॉप पर है और इस साल खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. हार्दिक पांड्या गुजरात से पहले सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आ रहे थे और इसी वजह से आजतक उनका इस टीम से एक गहरा नाता है. हार्दिक ने यहां तक ये भी इच्छा जता दी है कि वो मुंबई इडियंस के एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं.

 



 

हार्दिक ने जताई इच्छा
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का मुंबई के खिलाड़ियों के साथ एक अच्छा रिश्ता रहा है. खासकर घातक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के साथ मिलकर तो हार्दिक ने मुंबई को चैंपियन बनाने में काफी मदद की है. अब पोलार्ड को लेकर ही हार्दिक ने एक बड़ा बयान दिया है. अब हार्दिक ने सामने से पोलार्ड को अपनी कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस में शामिल होने का न्योता दिया है. इसके अलावा हार्दिक ने ये भी बताया कि वो पोलार्ड को काफी मिस भी करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

 

पोलार्ड मेरी टीम में आ सकते हैं- हार्दिक
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में हार्दिक ने कहा, ‘मैंने पोलार्ड (Kieron Pollard) को कुछ ही दिन पहले एक मैसेज भेजा था. मैंने कहा कि उम्मीद है आप अच्छे होंगे. मैंने बताया कि हम आपको मिस कर रहे हैं. मैंने मजाक में ये भी लिख दिया था कि आप अगले साल हमारी टीम में आ सकते हो. यह मेरी इच्छा थी लेकिन मुझे पता था कि ऐसा कभी हो नहीं सकता.’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

 

आईपीएल 2022 में खराब रहा है प्रदर्शन
पोलार्ड (Kieron Pollard) का हाल आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहद खराब रहा है. इस दिग्गज ऑलराउंडर ने सीजन में खेले 10 मुकाबलों में सिर्फ 129 रन ही बनाए हैं. वहीं पोलार्ड गेंद से भी सिर्फ 4 विकेट ले पाए हैं. पोलार्ड को मुंबई की टीम ने रिटेन किया था. ऐसा इसी लिए हुआ क्योंकि इस खिलाड़ी ने मुंबई को 5 बार जिताने में सबसे बड़ा रोल निभाया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!