LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का एक और झटका, अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा, इतने रुपयों की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली: मई में एक बार फिर महंगाई का झटका आम लोगों को लगा है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम में तो लगातार इजाफा हो ही रहा था लेकिन अब एलपीजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रूपये और महंगा कर दिए हैं। आम लोगों की जेब पर अब एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। वहीं कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी इसी महीने बढ़ाए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

 

यह होगी नई कीमत

सिलेंडर के दाम में इजाफे के साथ अब 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। आज 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की महंगाई से लोग पहले ही परेशान थे।

 

इसी महीने बढ़े हैं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बता दें कि इसी महीने की पहली तारीख 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये कर दी गई थी। इससे पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को भी कंपनियों ने बढ़ाकर 655 रुपये कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!