Nokia N73 की धमाकेदार वापसी, 200MP का होगा कैमरा, लुक देख आप भी कहेंगे- वाह!

करीब 16 साल बाद नोकिया का पॉपुलर स्मार्टफोन Nokia N73 वापसी करने वाला है। अपने जमाने में फ्रंट कैमरा, बड़ा डिस्प्ले और तगड़े रियर कैमरा के साथ आने वाला यह फोन नए अवतार में भी धमाल मचा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए नोकिया एन73 में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ पेंटा कैमरा सेटअप (5 रियर कैमरा) मिल सकता है। नए फोन की कुछ रेंडर तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे इसके डिजाइन का पता लगता है।

 



 

चीन की टेक्नोलॉजी वेबसाइट CNMO ने नए नोकिया फोन की डिटेल्स साझा की हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसे सितंबर 2021 में लाया गया था। यही कैमरा सेंसर जल्द आ रहे Motorola Frontier स्मार्टफोन में भी देखने को मिल सकता है। न्यूज वेबसाइट ने फोन की कुछ रेंडर तस्वीरें भी साझा की हैं।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

तस्वीरों से पता लगता है कि इसमें पीछे की तरफ पेंटा कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें एक बड़े साइज का सेंसर होगा और चार छोटे साइज वाले कैमरा सेंसर्स। इसके साथ में डुअल एलईडी फ्लैश भी देखी जा सकती है। इसे ब्लैक कलर ऑप्शन और कर्व्ड किनारे दिए गए हैं। फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

बता दें कि दुनिया में पहली बार 5 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन भी नोकिया का Nokia 9 PureView ही था, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। इस फोन ने अपने खास डिज़ाइन और गोलाकार कैमरा प्लेसमेंट के चलते सभी का ध्यान खींचा था। हालांकि सॉफ्टवेयर में खामियों के चलते इसकी खास बिक्री नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!