Petrol-Diesel Price : लोगों को रूला रहा पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं कीमत

नई दिल्ली। पूरे देश में बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है। जहां एक तरफ घरेलु सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देशभर में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है।

 



आज जारी किये गए पेट्रोल-डीजल के दामों में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 44 दिन हो गए जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया।

बता दें आखिरी बार 6 अप्रैल, 2022 को तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था। जिसके बाद आज तक ईंधन के भाव स्थिर बने हुए हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

वहीं दूसरी तरफ, मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली और मुंबई के बाद अन्य जिलों कोई बात करें तो कोलकाता और चेन्नई में भी तेल के दाम बीते 44 दिनों से एक समान बने हुए हैं। कोलकाता में आज पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपये और डीजल का दाम 100.94 रुपये है। इसके अनुसार दिल्ली में तेल के भाव सबसे कम हैं जबकि मुंबई में सबसे महंगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

एक ओर जहां देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 44 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!