IPL 2022 के क्वालीफायर 2 में पहुंची RCB, टीम के नाम दर्ज किया इस तरह का रिकॉर्ड.. पढ़िए

IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने IPL 2022 के क्वालीफायर 2 में जगह पक्की कर ली है। अब इस टीम का सामना फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स से होगा। आरसीबी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम बन गई है। आरसीबी के गेंदबाजों ने आईपीएल 2022 में 137 छक्के खाए हैं। इससे पहले 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा छक्के खाने का काम किया था। उस साल 135 छक्के केकेआर के गेंदबाजों को पड़े थे। वहीं उसी सीजन में 131 छक्के सीएसके ने खाए, जबकि 2020 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स 128 छक्के खाए।



इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

 

 

बता दें कि आरसीबी ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर आगे तक का सफर तय किया है। इसी मैच के दौरान आरसीबी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इससे पहले कभी भी आईपीएल में ऐसा नहीं हुआ था।

 

IPL 2022 : इतना ही नहीं, आरसीबी के दो गेंदबाजों ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल 2022 से पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है, जब एक ही टीम के दो गेंदबाजों ने एक सीजन में 28 या इससे ज्यादा छक्के अपनी गेंदों पर खाए हैं। इस सीजन में मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा ने 28-28 छक्के खाए हैं।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

error: Content is protected !!