RR vs GT: प्लेऑफ से पहले राजस्थान की बढ़ी टेंशन! खराब फॉर्म से जूझ रहा ये सबसे बड़ा मैच विनर

का पहला क्वालीफायर मैच मंगलवार (24 मई) को लीग स्टेज में पहले स्थान पर रही गुजरात और दूसरे स्थान पर रही राजस्थान के बीच खेला जाएगा. राजस्थान इस साल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम है जिसने पहले भी आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के इस अहम मुकाबले से पहले राजस्थान की टीम परेशानी में नजर आ रही है, क्योंकि टीम का सबसे बड़ा मैच विनर पिछले कुछ मैच से खराब फॉर्म से जूझ रहा है.



खराब फॉर्म से जूझ रहा ये खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को प्लेऑफ तक पहुंचाने के लिए इस सीजन में सबसे बड़ा हाथ जोस बटलर (Jos Buttler) का रहा है. जोस बटलर (Jos Buttler) इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी भी हैं, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में वे बिल्कुल फ्लॉप रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

उनका ये खराब प्रदर्शन क्वालीफायर मैच में टीम के लिए सबस बड़ी टेंशन साबित हो सकता है. जोस बटलर (Jos Buttler) के बिना इस सीजन में राजस्थान की बल्लेबाजी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है.

अपनी फॉर्म से निराश बटलर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की पिछली 5 पारियों में जोस बटलर (Jos Buttler) एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं. उन्होंने पिछली 5 पारियों में सिर्फ 63 रन ही बनाए हैं. पिछली 3 पारियों में तो वे 10 के स्कोर का भी पार नहीं कर सके है.

जोस बटलर (Jos Buttler) ने हाल ही में अपने खराब प्रदर्शन पर कहा, ‘बेशक मैं आईपीएल में अपनी फॉर्म को लेकर रोमांचित था लेकिन पिछले कुछ मैच के प्रदर्शन से निराश हूं. टूर्नामेंट के पहले हाफ में मैं अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट में से कुछ खेल रहा था और प्लेऑफ से पहले उस प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल कर रहा हूं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

जोस बटलर (Jos Buttler) के लिए भले ही पिछले कुछ मुकाबले खराब रहे हो, लेकिन ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में जोस बटलर (Jos Buttler) अभी भी सबसे आगे हैं. जोस बटलर (Jos Buttler) ने लीग स्टेस के 14 मैचों में 48.38 की औसत और 146.96 की स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए हैं, जिसमें से 491 रन उन्होंने पहले 7 मैचों में ही बना लिए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!