Sidharth Shukla Last Song Out: सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना देख नहीं थमेंगे आंसू, इसमें भी अधूरी रह गई ‘लव स्टोरी

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था. एक्टर की मौत हुए कई महीने बीत चुके हैं लेकिन उनकी मौत के सदमे से ना केवल उनका परिवार बल्कि फैंस का भी उबरना मुश्किल हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्टर को देखकर उनके फैंस की आंखें एक बार फिर से नम हो गई हैं.

 



इस गाने के बोल हैं- ‘जीना जरूरी है’ (Jeena Zaroori Hai). जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान संग नजर आए. वीडियो में विशाल के भाई के रोल में सिद्धार्थ शुक्ला दिखे. खास बात है कि गाने के वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ भी दिखाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

गाने को देख भर जाएगा दिल

इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की छोटी सी लव स्टोरी दिखाई गई है. जिसमें एक्टर को देख आपकी आंखें भर आएंगी. ‘जीना जरूरी है’ गाना कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

बिग बॉस में विशाल ने किया था इस गाने का जिक्र
सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी गाने का जिक्र विशाल कोटियान (Vishal Kotian) ने ‘बिग बॉस 15’ में किया था. उस वक्त विशाल ने शो में कहा था जब वो इस शो से बाहर आएंगे तब वो गाना रिलीज होगा. अब इस गाने को रिलीज किया गया है जिसे देखकर एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भावुक हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

2 सितंबर को हुई थी मौत

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर, 2020 को हुई थी. एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक था. एक्टर की मौत की खबर ने उस वक्त सभी को हिलाकर रख दिया था. खास कर सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और करीबी दोस्त शहनाज गिल को खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!