जल्द ही गर्मी से मिलेगी राहत, अंडमान में मानसून ने दी दस्तक, 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना

नई दिल्ली : monsoon has knocked in Andaman दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी जो चार महीने लंबी चलने वाली मौसमी बारिश की शुरुआत का संकेत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है।

 



 

 

एक बयान के अनुसार, ”दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान द्वीप समूह के अलावा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।” बयान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान लक्षद्वीप और उत्तरी तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति के चलते केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज या तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु में सोमवार से बुधवार तक और अगले दो दिनों में लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इसने कहा कि बुधवार को कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पिछले हफ्ते, मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है, जो कि एक जून की अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!