21 साल की इस मशहूर एक्ट्रेस का पंखे से लटका मिला शव, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर.. जानिए पूरा मामला. 

कोलकाता: Actress Bidisha De Majumdar commits suicide पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में 21-वर्षीया मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। उनकी लाश प्लैट में फंदे से लटकी मिली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 



 

Actress Bidisha De Majumdar commits suicide पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिदिशा डे मजूमदार का शव बुधवार शाम को नगर बाजार स्थित उनके फ्लैट से मिला। पड़ोसी दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो वह फंदे से लटकी मिली। उन्होंने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह अपने करियर में अवसरों की कमी के कारण अपनी जान दे रही हैं। अधिकारी के मुताबिक, हस्तलिपि विशेषज्ञ पत्र की जांच करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

मॉडल शहर के नैहटी इलाके की रहने वाली थी और दुल्हन के मेकअप के फोटोशूट के लिए एक जाना माना चेहरा थी। मॉडलिंग जगत से जुड़े विभिन्न लोगों ने घटना पर दुख जताया है। एक मॉडल ने सोशल मीडिया पर कहा, “आपने ऐसा क्यों किया? कल ही आपने अपने फेसबुक की डीपी, कवर फोटो और इंस्टाग्राम की डीपी बदली थी। सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री पल्लबी डे की आत्महत्या के बाद आपने पोस्ट किया था कि इतनी जल्दबाजी में कदम नहीं उठाना चाहिए और अब आपने खुद भी ऐसा ही किया है।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

 

बता दें कि टीवी सीरियल में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लबी डे हाल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस ने उनके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया था।

error: Content is protected !!