बिना बारात के ससुराल पहुंचा दूल्हा, सात फेरों के बीच आंखों से टपकने लगे आंसू, जानें पूरा मामला

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र रहरा माफी गांव निवासी विशाल की शुक्रवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा बारात आई थी।



 

दूल्हा की गाड़ी के साथ चल रही बारातियों से भरी इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सात बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया था। दुल्हन शीतल के गांव पहुंचने से पहले ही सारे बाराती वापस लौट आए थे। कोई बाराती हादसे की ओर भागा तो कोई जिला अस्पताल में घायलों की मदद को पहुंच गया। अधिकतर बाराती लौट कर वापस अपने गांव की ओर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

 

गांव से पहले ही दूल्हा ने भी अपनी गाड़ी को रुकवा दिया था। दूल्हे के साथ गाड़ी में बैठे बाराती भी वापस चले गए थे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद बिना बारात के दूल्हा गांव पहुंचा तो सनसनी फैल गई। दूल्हा की नम आंखें देख घर वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। शाम को गमगीन माहौल में शादी की रस्में शुरू कराई गई। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की आंख से आंसू टपकते देखे गए। देर शाम तक शादी की सभी रस्में पूरी कर ली गई। दुल्हन की विदाई के समय माहौल पूरी तरह से गमगीन था। दूल्हे की गाड़ी में बैठते समय दुल्हन बेसुध हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

error: Content is protected !!