पुल पर अचानक रुकी रेल को चालू करने लोको पायलट ने लगाई जान की बाजी, Video देख उड़ जाएंगे होश

अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखने के बाद सांस अटक जाती हैं. हाल ही में एक लोको पायलट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगो के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लोको पायलट को अपनी जान को दांव पर लगाते हुए ट्रेन के नीचे घुसकर ट्रेन के अलार्म चेन को रिसेट करते देखा जा रहा है.

 



 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लोको पायलट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो मुंबई से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, जिसमें सवार कुछ शरारती तत्वों ने बेवजह अलार्म चेन पुलिंग कर दी, जिसकी वजह से ट्रेन मुंबई से 80 किलोमीटर दूर एक नदी के ऊपर बने पुल पर रुक गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

हाल ही में कुछ शरारती तत्वों के चलते रेल में बेवजह अलार्म चेन के खींचने के कारण ट्रेन के मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट को नदी के पुल पर रुकी ट्रेन को अपनी जान जोखिम में डालकर चालू करना पड़ा.
बता दें कि मध्य रेलवे ने बीते गुरुवार शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर टिटवाला और खडावली के बीच हुई इस घटना का एक वीडियो ट्वीट कर यात्रियों से ट्रेनों में बेवजह अलार्म चेन नहीं खींचने की अपील की है, जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सहायक लोको पायलट सतीश कुमार ने 11059 गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की अलार्म चेन को रीसेट करने का जोखिम उठाया, जो की टिटवाला और खडावली स्टेशनों के बीच नदी पर बने पुल पर रुकी हुई थी.’

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!