फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का टाइटल…ट्रैक हुआ रिलीज, दर्शक कर रहे तारीफ़

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा अपनी फिल्मों और बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते है। इस बार रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को लेकर चर्चा में है। रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।



इस बीच फैंस का इंतजार ख़त्म करते हुए इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। इस गाने में रणवीर अपने अतरंगी अंदाज से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खिंच रहे है। इस गाने में रणवीर सिंह कभी अपनी पत्नी के साथ थोड़ा रोमांटिक होने की कोशिश करते नजर आते हैं तो कभी वह अपने पिता से बचने के बहाने ढूंढते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

इस फिल्म में रणवीर सिंह एक सिंपल गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहे है, जो अपनी पत्नी के साथ एक साधारण जिंदगी जीने में विश्वास रखता है। फिल्म का टाइटल ‘भाई तो एक दम जोरदार छे’ है।

1 मिनट 32 सेकंड का यह गाना दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। इस गाने को विशाल डडलानी और कीर्ति सगाथिया ने अपनी आवाज दी है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने का एक छोटा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘गाना सुना क्या।’ फैंस इस वीडियो के कमेंट पर गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

इस फिल्म में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अहम मुद्दे को दिखाया गया है। अभिनेत्री शालिनी पांडे इस फिम के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में जयेशभाई का कैरेक्टर रणवीर सिंह ही निभा रहे हैं और अभिनेता के पिता के किरदार में बोमन ईरानी हैं।

error: Content is protected !!