इस देश में सिर्फ 1 दिन का बचा है पेट्रोल, डीजल की भी भारी कमी, प्रधानमंत्री ने कहा- त्याग करने के लिए तैयार रहें लोग

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हालात खराब  होती जा रही है। दिन प्रतिदिन स्थिति गहराती जा रही है। सरकार और वहां के लोग काफी परेशान हैं। अब वहां सिर्फ एक दिन का पेट्रोल स्टॉक बचा है। वहीं डीजल की भी भारी कमी है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस आशय की जानकारी दी।

 



 

 

उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ एक दिन का पेट्रोल स्टॉक बचा है। आने वाले कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल वाले हैं। सरकार का लक्ष्य किसी व्यक्ति, परिवार या समूह को नहीं बल्कि संकटग्रस्त देश को बचाना है। उनका इशारा राजपक्षे परिवार और उसके पूर्व प्रभावशाली नेता महिंदा राजपक्षे की ओर था।
खुले बाजार से अमेरिकी डॉलर जुटाएंगे

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री बनने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने अपने संबोधन में यूनाईटेड नेशनल पार्टी के नेता विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका की समुद्री सीमा में मौजूद पेट्रोल, कच्चे तेल, भट्ठी तेल की खेपों का भुगतान करने के लिए खुले बाजार से अमेरिकी डॉलर जुटाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को कुछ त्याग करने के लिए तैयार रहना होगा और इस दौरान चुनौतियां का सामना करने के लिए भी कमर कर लें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!