18 साल बाद रिलीज होगी….अजय देवगन की यह बड़ी फिल्म, किया…ऐलान विस्तार से जानिए….

अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर चर्चा में हैं हालांकि उनकी यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के बाद भी अभिनेता अजय देवगन अपनी एक और फिल्म से सिनेमाघरों में धूम मचा सकते हैं.

 



बताया जाता है कि अनीस बज्मी और अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बहरहाल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नाम’ है, जो मई-जुलाई में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन हम आपको इस फिल्म से जुड़ी एक बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर काम हाल ही में नहीं बल्कि 2004 में शुरू हुआ था.आपको बता दें कि यह फिल्म लगभग 18 साल बाद रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर फिल्म को रिलीज होने में इतने साल क्यों लग रहे है.?

हालांकि यह बात सामने आई है कि फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की बात करें तो यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर रही है जिसमें एक आदमी अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान की तलाश में निकल जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।
फिलहाल कोमल नाहटा ने ट्वीट कर इस फिल्म की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन द्वारा निर्देशित बज़्मी अनीस फिल्म ‘नाम’ गर्मियों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक सस्पेंसफुल साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें दर्शक अभिनेता के युवा एक्शन से भरपूर लुक का आनंद लेंगे। जबकि सालों बाद रिलीज होने वाली यह फिल्म चर्चाका विषय बनी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

जबकि इतने सालों बाद इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है,लेकिन फिल्म ‘नाम’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए अभिनेता अजय देवगन फिरसे तैयार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!