Top 5 Controversies of Bhojpuri Cinema: अभिनेत्रियों के MMS लीक से…. लेकर जेल जाने तक, ये हैं…. पांच बड़े विवाद

भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है लेकिन वजह कलाकारों का काम नहीं बल्कि उनके बीच का विवाद है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार आमने-सामने हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों कलाकार एक-दूसरे को प्रत्यक्ष और अप्रत्त्यक्ष रूप से घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस विवाद ने जातिवाद का रूप भी ले लिया है, जिसके बाद अब हर किसी की नजरें इन दोनों कलाकारों पर हैं।

 



हालांकि, भोजपुरी सिनेमा पहली बार अपने विवाद की वजह से लाइमलाइट में नहीं आया है। इससे पहले भी इस इंडस्ट्री में कई बड़े विवाद हो चुके हैं। आइए आपको इस इंडस्ट्री के पांच बड़े विवाद के बारे में बताते हैं।

एमएमएस स्कैंडल
भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेत्री त्रिशाकर मधु, प्रियंका पंडित और सिंगर शिल्पी राज के प्राइवेट वीडियो लीक मामले ने तहलका मचा दिया था। इन तीनों का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था।

त्रिशाकर मधु और प्रियंका पंडित का वीडियो बीते साल अगस्त महीने में वायरल हुआ था और शिल्पी राज का बीते कुछ दिनों पहले वीडियो लीक हुआ था। इस विवाद से इन तीनों सेलेब्स को काफी शर्मिंदी का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

रवि किशन का बयान

रवि किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुछ समय पहले भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन के एक बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने लोकसभा में कहा था कि कोरोना वायरस फैलने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इस बयान के बाद रवि किशन की लोगों ने जमकर आलोचना की थी।

खेसारी लाल के खिलाफ एफआईआर

खेसारी लाल यादव अपने गानों की वजह से भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। खेसारी लाल अपने एक गाने ‘चाची के बाची सपनवा में आती है’ की वजह से कानूनी पछड़े में फंस गए थे। इस गाने के रिलीज होने के बाद मुंबई में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। खेसारी लाल यादव के खिलाफ सुरजीत सिंह नाम के एक शख्स ने यह एफआईआर दर्ज करवाई और उन पर औरतों के अपमान करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा, खेसारी लाल ने सानिया मिर्जा पर भी एक गाना बनाया था, जिस वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ गया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पवन सिंह और खेसारी लाल

पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद समय-समय पर उठता रहता है। साल 2021 के अंत में भी पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच अचानक ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए थे। पवन सिंह ने एक इवेंट में मंच से कहा था कि जो लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, मैं वहां पहले ही काम कर चुका हूं। दावा किया गया कि पवन सिंह के ये शब्द खेसारी लाल के लिए हैं। इसके बाद खेसारी लाल भी आगे आए और उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को मंच पर दारू पीकर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। हालांकि, अब पवन सिंह के एक फैन के वीडियो की वजह से दोनों अभिनेताओं के बीच का विवाद शुरू हुआ है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह

पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट रहे हैं। अभिनेता की दो शादी हो चुकी हैं और अब वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति से भी तलाक ले रहे हैं। पवन सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह को डेट कर चुके हैं। दावा किया गया कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन अचानक ही दोनों का रिश्ता टूट गया। पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह ने अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर केस करते हुए उन पर करियर बर्बाद करने, शादी के बाद भी संबंध रखने और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!