अब एजेंट का चक्कर खत्म! ऐसे मिलेगा IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया पढिए

भारत में रेलवे आवागमन का सबसे आसान साधन है। इस वजह से लाखों लोग इसमें रोज ट्रैवल करते हैं। लेकिन कभी टिकट न मिलने पर हमें एजेंट्स के चक्कर लगाने पड़ते हैं। Confirm Tatkal Rail Ticket बुक करना कई लोगों को टफ लगता है, लेकिन, आप इसे आसानी से बुक कर सकते हैं।

 



इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इससे आप Confirm Tatkal Rail Ticket बुक कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि Tatkal Rail Ticket में कन्फर्मेशन चाहिए तो आपको काफी फास्ट सभी प्रोसेस को करना होगा।

कन्फर्म टिकट में टाइमिंग अच्छी होनी काफी जरूरी है। आप टाइम बचाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अगर आप एसी के लिए तत्काल बुक करना चाहते हैं तो आप हर हाल में 9.58 am तक लॉगिन कर लें, जबकि स्लीपर के लिए आपको 10.58 am तक लॉगिन कर लेना चाहिए। इससे आपके पास तत्काल बुक करते समय ट्रैवल स्टेशन भरने के लिए पूरा समय मिल जाएगा।

3AC और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर के लिए तत्काल सुबह 11 बजे शुरू होती है।

आपको सबसे पहले मास्टर लिस्ट बनाना होगा। इसे आप IRCTC में लॉगिन करने के बाद My Profile में जाकर क्रिएट कर सकते हैं। मास्टर लिस्ट बनने के बाद आप ट्रैवल लिस्ट भी बना लें।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इससे आपको टिकट बुक करते समय सभी पैसेंजर्स की डिटेल्स ऐड नहीं करनी होगी।

जिस ट्रेन में भी आप तत्काल लेना चाहते हैं उस को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही तत्काल की बुकिंग शुरू हो तुरंत उसे सेलेक्ट करके आगे बढ़ें और मास्टर लिस्ट से ट्रैवलर डिटेल्स को सेलेक्ट कर लें।

इसके अलावा पेमेंट करते समय UPI पेमेंट का यूज करें। ये काफी फास्ट पेमेंट प्रोसेस है। इस वजह से इससे काफी ज्यादा चांस रहता है कि आपको कन्फर्म तत्काल टिकट मिल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!