4 बहनों की शादी की टेंशन में आधे हुए Akshay Kumar! दिल को छू लेगी कहानी.. पढ़िए

काफी समय से अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रक्षा बंधन को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज डेट काफी पहले ही रिवील कर दी गई और अब फिल्म की कहानी का अंदाजा भी काफी हद तक हो चुका है क्योंकि रक्षाबंधन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है.

 



 

 

 

कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में ही पता चल जाता है कि फिल्म मनोरंजन से भरी है. कभी खुले में शौच का विरोध तो कभी पैडमैन बनकर महिलाओं का दर्द समझने वाले अक्षय कुमार इस बार खुद दर्द में हैं. दर्द है चार-चार बहनों की शादी का जिसके लिए खूब सारे दहेज की जरूरत हैं वहीं दूसरी तरफ उनसे प्यार करने वालीं भूमि पेडनेकर के पिता चाहते हैं कि 6 महीने में वो भूमि से शादी कर लें नही तो वो अपनी बेटी की शादी कहीं ओर कर देंगे. अक्षय कुमार को 6 महीने के भीतर बहनों के हाथ पीले करने हैं ताकि वो खुद का घर भी बसा सके. ट्रेलर से साफ है कि फिल्म आपको खूब गुदगुदाएगी तो कभी आपकी आंखों में नमी ले आएगी. अक्षय कुमार की रक्षाबंधन हंसते हंसाते समाज की दहेज लेने की कुप्रथा पर भी करारा वार करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग
ट्रेलर कैसा है ये जानने के बाद अब बात कर लेते हैं कलाकारों की एक्टिंग की. लीड रोल में अक्षय कुमार और भूमि पेडेनेकर जच रहे हैं तो अक्षय की बहनों के रोल में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत जम रही हैं. फिल्म की कहानी तो दिल को छूती ही है उस पर इनकी एक्टिंग सोने पर सुहागा वाला काम कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

रक्षा बंधन पर ही रिलीज होगी फिल्म
खास बात ये है कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म इस साल रक्षाबंधन के मौके पर ही रिलीज होने जा रही है. 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी दिन रक्षाबंधन भी है. यानि इस बार रक्षाबंधन में गिफ्ट के साथ इस फिल्म की टिकट भी भाई बहनो को गिफ्ट कर सकता है. फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है ये फिल्म किसी को निराश नहीं करेगी.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!