अग्निपथ योजना के विरोध के बीच केंद्र सरकार ने बढ़ाई 12 भाजपा नेताओं की सुरक्षा, उग्र हो रहे आंदोलन के बीच लिया गया फैसला

नई दिल्ली: Central government increased security of 12 BJP leaders :  अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने नेताओं को सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने बिहार भाजपा के 12 नेताओं को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी है। यह सुरक्षा बेतिया में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर उग्र छात्रों के द्वारा हमला करने के बाद लिया गया है।इन नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

 



 

 

जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी, बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरि भूषण ठाकुर, दरभंगा से बीजेपी विधायक संजय सरावगी, दीघा से विधायक संजीव चौरसिया, दरभंगा सांसद गोपाल ठाकुर, बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल और बीजेपी एमएलसी दिलीप जयसवाल शामिल हैं। CRPF के 12 जवान इनकी सुरक्षा में रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

गौरतलब है कि डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अग्निपथ आंदोलन के दौरान बिहार में चुन-चुनकर केवल बीजेपी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और उनके आवास पर हमला बोला जा रहा है।

 

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेताओं को भीड़ के द्वारा टारगेट किए जाने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस उग्र नौजवानों को रोकने की कोशिश नहीं करती है। जयसवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस उग्र छात्रों पर ना तो लाठीचार्ज किया और ना ही कोई कार्रवाई की, जिसकी वजह से बीजेपी के कई नेताओं के आवास और बीजेपी के कई दफ्तरों को आंदोलन के दौरान आग के हवाले कर दिया गया।
बीजेपी नेताओं को केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की सुरक्षा देने से ये साफ लग रहा है कि बिहार सरकार की पुलिस पर उन्हें अब भरोसा नहीं रहा क्योंकि उनकी सुरक्षा में पहले से ही बिहार पुलिस तैनात है। यही नहीं बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार पुलिस के साथ-साथ वहां अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!