कांग्रेस को बड़ा झटका.. चार वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए इसके चार वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं में राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ शामिल हैं।



बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला तथा मोहिंदर कौर जोश ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

वे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सोमप्रकाश, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-दुष्यंत गौतम, तरुण चुग, सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

मोहाली से तीन बार विधायक रहे बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि रामपुरा फूल से तीन बार विधायक रहे गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे।

वेरका, माझा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और तीन बार विधायक भी रहे हैं। वह पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मिरौनी गांव में जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू रहे मौजूद, उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर के पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। बलबीर सिद्धू के भाई एवं मोहाली के महापौर अमरजीत सिंह सिद्धू भी भाजपा में शामिल हो गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने और हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करने चंडीगढ़ पहुंचे।

error: Content is protected !!