छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी शासकीय कार्यक्रमों में लगेगी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर….देखिए

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, राज्य के सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र लगाए जाएंगे ।

 



छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर लिए गए फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी । सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि छत्तीसगढ़ का वैभव और संपन्नता हमारे किसानों से है. उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के तस्वीर को लेकर जो निर्णय लिया है उसके बाद अब से पूरे प्रदेश में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में इस तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाएगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री निवास में भी होने वाले आयोजनों में यह तस्वीर देखने को मिलेगी ।

error: Content is protected !!