Chhattisgarh Big News : 4 लोगों की मौत – पत्नी और 2 मासूम बच्चों की हत्या कर पति ने लगा ली फांसी, पुलिस मौके पर पहुंची, घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप…

दुर्ग. दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामन आ रही हैं, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटो का गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। घटना की जानकरी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।



उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

पूरा घटनाक्रम उतई थाना क्षेत्र के उमर कोठी नील पारा का हैंं। बताया जा रहा हैं कि यहां भोजराम साहू का परिवार निवास करता था। घर में भोजराम के अलावा उसकी पत्नी ललिता साहू और दो बेटे थे।

दोनों बच्चों की उम्र 4 वर्ष और 2 वर्ष बताई जा रही हैं। दोपहर के वक्त भोजराम साहू ने पूरे परिवार को मारने की सोंचकर पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

इसके बाद दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम के वक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी।

पुलिस मौेके पर मौजूद हैं। मृतक भोजराम ने पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या क्यों की ये अभी जांच का विषय हैं। फिलहाल पुलिस घटना की वजह पारिवारिक कलह मान रही है।

error: Content is protected !!