Janjgir Summer Camp : सफल लोगों से प्रेरणा लेकर स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है : इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर चांपा . ’’सफल लोगों से प्रेरणा लेकर स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है’’ उक्त बातें जिला बास्केटबाल संघ जांजगीर के द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने विषम परिस्थितियों मे भी प्रति वर्ष कम से कम 100 बच्चों के लिए खेल समर कैंप करने के लिए जिला बास्केटबाल संघ की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होने बच्चो को समापन के अवसर मे संकल्प लेने को कहा कि हम कैंप के बाद भी निरंतर खेल मे आगे बढ़ेगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला हाकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने सभी खिलाड़ियो को अनुशासन मे रहकर अपना भविष्य बनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम को जिला बास्केट बाल संघ के अध्यक्ष विनोद नेमी और सचिव विजेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच राजेश राठौर ने किया। सुशील साहू, अनीश शर्मा, खिलेश्वर सूर्यवंशी, दुष्यन्त सिंह, मितेश बरेठए प्रतुष देव नेमी, अनुभव कुंवर, कमलेश शर्मा, महेश यादव, शैलेंद्र कहरा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!