छत्तीसगढ़ :  दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम आने वाली सोनाली बाला को मुख्यमंत्री ने दिया लैपटॉप

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत पखाँज़ुर में  राज्य स्तर में कक्षा दसवीं में 98.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनाली बाला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। सोनाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहूर की छात्रा है।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इसके अलावा राज्य स्तर पर 98.18 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान आदर्श विद्यानिकेतन पीव्ही 46 के छात्र कमलेश सरकार, पाँचवा स्थान लाइफ़ एकेडमी पंखाजुर के प्रेम विश्वास, छठवा स्थान शासकीय हाई स्कूल विद्यालय गोड़ाहूर की कंकना धरामी, सातवाँ स्थान आदर्श विद्यानिकेतन पीव्ही 46 की  हेमा दत्ता और दसवाँ स्थान शासकीय हाईस्कूल अम्बेडकर नगर पीव्ही 32 की छात्रा नूपुर विश्वास ने प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

error: Content is protected !!