छत्तीसगढ़: जीत गई जिंदगी 5 प्वॉइंट्स में जानें, कैसे सक्सेज हुआ देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे राहुल साहू को सुरक्षित बचाने के लिए देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब पांच दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, तब जाकर 104 घंटे बाद बोरवेल के गड्ढे से बाहर निकाला गया।

 



पांच दिन तक जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, सेना,  SDRF सहित कई सुरक्षा संस्थानों के कर्मचारी रात दिन एक किए हुए थे, तब जाकर देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सक्सेज हुआ।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

5 प्वॉइंट्स में जानें, कैसे सक्सेज हुआ देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

10 जून 2022  Operation Rahul का पहला दिन

दोपहर 3 बजे घर के बोरवेल में गिरा राहुल।

खबर मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू।

बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए लगाई गई पाइप

राहुल पर नजर रखने वोरवेल में लगाई CCTV कैमरा

11 जून 2022 Operation Rahul का दूसरा दिन

सीएम भूपेश ने वीडियो काल वीडियो कॉल के जरिए राहुल के परिजनों से बातचीत की

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

सीएम ने रेस्क्यू के हर संभव प्रयास का भरोसा दिया।

12 जून 2022 Operation Rahul तीसरा दिन

रेस्क्यू के लिए गुजरात से रोबोट बुलाई गई

राहुल को बचाने के लिए रोबोट से ऑपरेशन शुरू

सफलता नहीं मिली तो टनल खोदने का फैसला लिया गया

टनल खोदने के दौरान आई चट्टान

13 जून 2022 Operation Rahul चौथा दिन

चट्टान मिलने के बावजूद रेस्क्यू  जारी रखा गया

चट्टान काटने के लिए बिलासपुर से मशीन मंगाई गई

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

NDRF, SDRF, जिला प्रशासन की टीम सहित 500 से अधिक लोग रेस्क्यू में जुटे

14 जून 2022 Operation Rahul पांचवां दिन

देर रात राहुल को बाहर निकाला गया

104 घंटे बाद बोरवेल से राहुल को बाहर निकाला गया

बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया

MP-CG का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन

error: Content is protected !!