छत्तीसगढ़: राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों को मिलेगा मेहनत का ईनाम, सीएम भूपेश करेंगे सम्मानित… पढ़िए 

रायपुरः छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं।

 



सम्मान समारोह का आयोजन  आज 16 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा। इससे पूर्व मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि जांजगीर-चाम्पा जिले के पिहरीद में 11 वर्षीय राहुल साहू बीते 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था।

इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहुल के रेस्क्यू के प्रयास शुरू कर दिए थे। बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे राहुल के रेस्क्यू के लिए भौगोलिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, होमगार्ड्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शुरुआत से लेकर रेस्क्यू पूरा होने तक तकरीबन 104 घंटे इन सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर अनवरत डटे रहे और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

एक मासूम की जिंदगी को बचाने में पूरे समर्पण से जुटे अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!