छत्तीसगढ़ : ‘भूलन द मेज’ के इस अभिनेता का निधन, छॉलीवुड में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। इस खबर से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात उन्होंने करीब ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निशांत के चाहने वालों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है।



इसे भी पढ़े -  जांजगीर-नैला में रेल ओव्हरब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी, आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन

भूलन द मेज से है कनेक्शन

निशांत उपाध्याय ने मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘झन भूलो मां-बाप ला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही निशांत ने करीब 2500 गानों के लिए कोरियोग्राफी की। वे फिल्मों में एक्टिंग भी करते थे। छॉलीबुड की हालिया चर्चित फिल्म ‘भूलन द मेज’ के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी

बता दें भूलन द मेज फिल्म में वे कलेक्टोरेट में चपरासी की भूमिका पर्दे पर अदा करते नजर आए। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। निशांत की रिलीज हुई ये अंतिम फिल्म है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी महीने इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा था। मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट, कलाकारों की खूब तारीफ की थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

error: Content is protected !!