चीकू फल है बड़ा कमाल! स्वाद के साथ मिलते हैं ऐसे फायदे, फायदे जानकर चौक जाएंगे आप! पढ़िए..

चीकू एक ऐसा फल है जो लोगों को बहुत पसंद आता है. इस फल में स्वाद के साथ-साथ ऐसे कई फायदे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. अगर अभी तक चीकू आप केवल सीजनल फल की तरह खाते थे, तो अब इसे इसके लाभ देखते हुए भी खाना शुरू कर सकते. दरअसल, चीकू में भरपूर तौर पर विटामिन-ए होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है. लगभग रोजाना अगर चीकू खाया जाए, तो यह नजर बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है.



 

 

दूसरी बड़ी बात यह है कि चीकू में ग्लूकोज़ की भी अच्छी मात्रा होती है, जो थके हुए शरीर को तुरंत एनर्जी प्रोवाइड कर सकती है. रोज एक्सरसाइज करने वालों को इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में चीकू जरूर खाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

 

विटामिन ए के अलावा, चीकू में विटामिन-बी भी होता है. कहा जाता है कि इससे कैंसर का रिस्क कम होता है. इतना ही नहीं, चीकू में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं.

 

बताया जाता है कि चीकू बोन्स को भी स्ट्रॉन्ग करता है. हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी चीकू खाना चाहिए. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भी भरपूर होता है.

 

बताया जाता है कि चीकू तनाव कम करने और दिमाग शांत रखने में भी बहुत लाभकारी होता है.

 

इसके अलावा, चीकू में लेटेक्स की भारी मात्रा होती है, जो दांतों की कैविटी को भरने का काम कर सकती है.

 

चीकू में एंटी-वायरल, एंटी परसिटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बॉडी में खराब बैक्टीरिया बनने से रोकते हैं.

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

 

वहीं, चीकू में कब्ज से राहत दिलाने की भी क्षमता होती है. बताया जाता है कि इसमें मौजूद फाइबर कॉन्स्टीपेशन से राहत दिलाता है और किसी संक्रमण से लड़ने की भी शक्ति रखता है.

 

सर्दी और खांसी के लिए भी चीकू फायदेमंद बताया गया है. खांसी खत्म करने के लिए इसे रामबाण इलाज माना जाता है.

 

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, अगर चीकू के बीज को पीस कर खाया जाए, तो इससे गुर्दे की पथरी यूरीन के साथ होकर निकल जाती है. वहीं, गुर्दे को लेकर और बीमारियों से भी चीकू बचाता है.

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!