कोरोना ने बढ़ाई चिंता, राजधानी में फिर मिले 343 नए मामले, संक्रमण दर में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी.. पढ़िए

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 343 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत दर्ज की गई।कोरोना वायरस संक्रमण के इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही दिल्ली में कोविड महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,08,730 हो गई, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 26,212 पर ही स्थिर रही।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 17,917 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 405 नए मरीज मिले थे, जबकि संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,422 हो गयी है, इनमें से 1,016 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। दिल्ली में कोविड-19 के निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 251 है। अस्पतालों में कोविड-19 के 71 मरीज भर्ती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!