17min में फुल चार्ज होने वाले OnePlus के लेटेस्ट फोन पर पहली बार मिल रही तगड़ी छूट, यकीन करना होगा मुश्किल.. पढ़िए

OnePlus के 17 मिनट में फुल चार्ज होने वाले स्मार्टफोन OnePlus 10R 5G को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को वनप्लस पर चल रही कम्युनिटी सेल में भारी छूट पर बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत में 150W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 मैक्स चिपसेट और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। 10R 5G को आप वनप्लस की सेल में 9000 रुपए से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे।

 



 

OnePlus 10R 5G सेल और ऑफर्स 
OnePlus 10R 5G को जबरदस्त छूट पर खरीदने के लिए आप OnePlus Store पर जा सकते हैं, इस फोन को अभी 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वनप्लस कम्युनिटी सेल में आप इस फोन को 5000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, EMI पर 4000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। वहीं अगर आप इस फोन को अमेजन से खरीदते हैं तो आपको पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,050 रुपये की छूट मिल जाएगी। इतना ही नहीं फोन को आप 1,836 रुपये की EMI के साथ भी खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

 

OnePlus 10R 5G की खासियत 
OnePlus 10R 5G फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, 720Hz टच रिस्पॉन्स रेट तक प्रदान करता है, और 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्टेड है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8100-Max SoC मिलता है, जिसे 12GB LPDDR5 तक रैम के साथ जोड़ा गया है।
OnePlus 10R 5G SoC, MediaTek डाइमेंसिटी 8100-Max है। चिपसेट को 3डी पैसिव कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है जो फोन के तापमान को कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

 

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10R 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एक 8-मेगापिक्सेल सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ है और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो शूटर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।

 

OnePlus 10R 5G Endurance Edition मॉडल 4500mAh की बैटरी के साथ 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये मात्र 17 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है। 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाला मॉडल 5000mAh बैटरी पैक करता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!