TikTok यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही भारत में होगी…ऐप की वापसी….पढिए पूरी खबर

नई दिल्ली. TikTok पर बैन लगने के बाद यूजर्स काफी निराश हुए थे। TikTok बैन होने बाद कई अन्य शॉर्ट वीडियो ऐप्स ने बाजार में दस्तक दी है और काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। लेकिन उनसे TikTok की तुलना गलत होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। इस खबर के मुताबिक TikTok भारत में फिर से दस्तक देने की तैयारी कर रहा है।



नए नाम के साथ भारत में वापसी करेगा Tik Tok

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार TikTok की पेरेंट कंपनी Bytedance भारत में फिर से वापसी करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए कंपनी एक पार्टनरशिप की तलाश में है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

जैसे ही कंपनी को नया पार्टनर मिलेगा तो कंपनी TikTok को नए नाम व नए कलेवर के साथ फिर से लॉन्च कर देगी। बता दें कि भारत में साल 2020 में भारत सरकार ने 250 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया था, जिसमें TikTok और पबजी जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल थे।

हालांकि, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार TikTok को अब भारत में वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कंपनी ने अपने पुराने कर्मचारियों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

साझेदारी के लिए भारतीय ग्रुप की तलाश में है Tik Tok

सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TikTok की पेरेंट कंपनी Bytedance साझेदारी के लिए किसी भारतीय ग्रुप की तलाश में है। Bytedance और हीरानंदानी ग्रुप के बीच साझेदारी की बातचीत प्रारंभिक चरण में है। इसके अलावा कुछ अन्य ग्रुप से भी बातचीत जारी है।

error: Content is protected !!