कियारा आडवाणी को….इन गुणों वाले लाइफ पार्टनर की है चाह, एक्ट्रेस ने खुद किया….खुलासा पढिए

कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में कम समय में यादगार फिल्में की हैं. उन्हें फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उनकी लेटेस्ट रिलीज ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होती रही हैं.

 



एक्ट्रेस ने खुलकर कभी भी अपनी लव लाइफ के बारे में नहीं बताया है, हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया है कि वे किस तरह का लाइफ पार्टनर चाहती हैं.कियारा आडवाणी इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के प्रमोशन में बिजी हैं.

उन्होंने कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बारे में कई बातें बताईं. कियारा ने उन खासियतों के बारे में बताया जो वे अपने लाइफ पार्टनर में देखना चाहती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अफेयर की चर्चाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को डेट कर रही हैं.

दोनों ने कभी एक-दूसरे को डेट करने की बात नहीं कबूली है, लेकिन उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा गया है. कियारा चाहती हैं कि उनका जीवनसाथी वफादार, केयरिंग और मजाकिया स्वभाव का होना चाहिए.

कियारा आडवाणी ने लाइफ पार्टनर के बताए गुण
कियारा कहती हैं, ‘समझदारी, सम्मान, वफादारी और विश्वास बहुत जरूरी है. मजाकिया भी होना चाहिए. मैं किसी ऐसे इंसान को जीवनसाथी बनाना चाहती हूं जो मुझे प्यार करे, मुझ पर ध्यान दे और मेरी बातें सुने. वह मुझे हल्के में न ले.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

24 जून को रिलीज होगी ‘जुग जुग जीयो’कियारा के साथ वरुण धवन भी इंटरव्यू में मौजूद थे जो ‘भेड़िया’ और ‘जुग जुग जीयो’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

वरुण ने इन दो फिल्मों में काम करने के बारे में कहा कि इसने उनकी पर्सनल लाइफ में असर डाला है. वे कहते हैं, ‘मैंने आसान च्वॉइस नहीं किए हैं, खासकर उन दो फिल्मों को लेकर जो मैं अभी कर रहा हूं.’ बता दें कि कियारा आडवाणी और वरुण की ‘जुग जुग जीयो’ 24 जून को रिलीज हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!