Major Box Office collection: दर्शकों को पसंद आई ‘मेजर’, आदिवि सेष की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

नई दिल्ली. साउथ के सुपर स्टार आदिवि सेष की फिल्म मेजर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित है।

 



आदिवि सेष की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है और मेजर उम्मीद के हिसाब से ही ओपनिंग लेती नजर आ रही है।

सेना के शौर्य पर बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह पहले से ही दिखाई दे रहा था और अब फिल्म के  रिलीज होने के बाद इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों की माने तो मेजर ने हिंदी बेल्ट में करीब 96 लाख की कमाई कर ली है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

जब कि मीडिया रिपोट्स के अनुसार फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं, तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने यूएसए में लगभग 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की है।

सशी किरण टिक्का निर्देशन में बनी फिल्म मेजर मुंबई हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है।

इस फिल्म की कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के अदम्य सहास और पराक्रम पर आधारित है। फिल्म में शहीद मेजर के बचपन, लव स्टोरी और देश के लिए दिए योगदान को दिखाया जाएगा।

साथ ही इस फिल्म के जरिए मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जर्नी को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मेजर में अदिवि सेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि प्रकाश राज ने मेजर के पति की भूमिका निभाई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रोमांस की अद्भुत झलक को पेश किया गया है।

एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर जी. एम. बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीस ने किया है। इस फिल्म को सुपर स्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!