अकलतरा थाना क्षेत्र में 407 वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर- चाम्पा: अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल मेन रोड पर 407 वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है.



 

 

अकलतरा थाने के टीआई लखेश केवंत ने बताया कि बाराद्वार क्षेत्र के सकरेली गांव का युवक कन्हैया दास जांजगीर से अकलतरा की ओर जा रहा था, इस दौरान वह 407 वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस ने घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!