कुदरत ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

पटना. बिहार में विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने के निर्देश दिये हैं.



इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

बिहार के पूर्वी चम्पारण में चार, भोजपुर और सारण में तीन-तीन, पश्चिम चम्पारण और अररिया में दो-दो तथा बांका एवं मुजफ्फरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश कुमार इन घटनाओं से मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!