Panchayat 2: पंचायत से निकलकर देखिए कहां-कहां पहुंच गयी प्रधान जी की लौकी, तस्वीरें देखकर हंसी ना आये तो कहना!

नई दिल्ली: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के दूसरे सीजन ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया है कि रिलीज के कई दिन बाद भी इसकी लगातार चर्चा चल रही है। पंचायत 2 के किरदारों, कलाकारों और लौकी खूब चर्चा में है। प्रधान जी की ओर से लौकी का गिफ्ट और सचिव जी का संकोच अभी भी हंसी दिला जाता है। ऐसे में प्राइम वीडियो ने लौकी से जुड़ा एक कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें एडिटेड तस्वीरों के जरिए लौकी को विभिन्न कलाकारों और सिचुएशंस में दिखाया गया है, जो काफी फनी है।

 



 

 

इस कैम्पेन को अब शहनाज गिलने भी ज्वाइन किया है। शहनाज ने लौकी को अपनी हथेली पर बैलेंस करते हुए फोटो साझा की है। इसके साथ उन्होंने- इस सेल्फी वाली लौकी ने तो सारा मंडे मूड ही चेंज कर दिया, थैंक यू प्रधान जी। आप लोग भी मस्त सेल्फी लेकर शेयर कीजिए।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

इससे पहले प्राइम वीडियो ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अलग-अलग सीरीज और फिल्मों के कलाकार लौकी पकड़े नजर आ रहे हैं। द फैमिली मैन 2 से ली गयी मनोज बाजपेयी की एक तस्वीर में मनोज के हाथ में लौकी थमा दी गयी है। फोर मोर शॉट्स प्लीज सीरीज से लिये गये फोटो में कीर्ति कुल्हरी किसी रेस्तरां में बैठी हैं और उनके हाथ में ड्रिंक की जगह लौकी है।

 

सबसे मजेदार है पाताललोक की तस्वीर। अभिषेक बनर्जी की खून से सनी तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वो हाथ में हथौड़ा थामे बैठे हैं, मगर अब लौकी नजर आ रही है। इनके अलावा कुछ अंग्रेजी सीरीजों के किरदारों को भी लौकी थमा दी गयी है, जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है। कुछ दिनों पहले नीना गुप्ता ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लौकी बनाना सिखा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

बता दें, पंचायत 2, 20 मई को स्ट्रीम की गयी थी। इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी दिखायी गयी है। रघुबीर यादव प्रधान पति के रोल में हैं, जबकि नीना गुप्ता सरपंच बनी हैं। वहीं, जितेंद्र कुमार सचिव जी के किरदार में हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!