Royal Baby Boy Names: बच्चे के लिए देखते हैं रॉयल जिदंगी का सपना तो इन….खूबसबरत नामों में से चुनें….एक नाम देखिए लिस्ट

बच्चे के जन्म से पहले ही माता-पिता उसके उज्जवल भविष्य के लिए कई सपने देखने लगते हैं। उसके करियर से लेकर उसके नाम तक की प्लानिंग होने लगती है। अगर आप भी ऐसे ही माता-पिता में से एक हैं जो अपने बच्चे के लिए रॉयल लाइफ का सपना देखते हैं और उसके लिए उसी तरह का कोई रॉयल नाम ढ़ंढ रहे हैं तो ये खूबसूरत इंडियन रॉयल नेम्स फॉर बेबी बॉयज की लिस्ट आपकी मदद कर सकती है।



जिसमें से आप अपनी पसंद का कोई भी खूबसूरत नाम अपने बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं।

इंडियन रॉयल नेम्स फॉर बेबी बॉयज-

करण-
करण एक राजपूती नाम है जिसका मतलब कान होता है। महाभारण में भी कर्ण नाम का एक योद्धा था। आप अपने बेबी बॉय को रॉयल नाम देना चाहते हैं तो करण नाम का भी चुनाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

आर्निक-
आर्निक शब्द का अर्थ होता है बेहद खास, अपनी तरह की एक अलग चीज।

आरव-
आजकल के माता-पिता के बीच आरव नाम बेहद पसंद किया जा रहा है। इस शब्द का अर्थ होता है बुद्धि या शांत स्वभाव वाला व्यक्ति।

जय-
राजा-महाराजा के समय में राजपूतों के बीच जय नाम काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। आप अपने बेटे के लिए इस नाम का भी चुनाव कर सकते हैं।

रमन-
रमन नाम का अर्थ बुद्धिमान रक्षक होता है। आप अपने बेटे के लिए इस प्‍यारे-से नाम को चुन सकते हैं

हर्षवर्धन-
हर्षवर्धन नाम का अर्थ होता है ख़ुशी बढ़ाने वाला, सब को खुश रखने वाला।

अभिमन्यु-
महाभारत में अर्जुन के पुत्र का नाम भी अभिमन्यु ही था। वह कुरुक्षेत्र की लड़ाई में केवल सोलह वर्ष की उम्र में वीरता से कौरवों के साथ लड़ते हुए मारा गया था। इस नाम का मतलब होता है स्वाभिमान, जुनूनी या वीर।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

रवल-
रवल नाम का मतलब होता है राजा। पश्चिमी भारतीय राज्यों में शासकों के लिए शाही नाम के तौर पर इसका इस्‍तेमाल किया जाता था।

भारत-
भारत का अर्थ है यूनिवर्सल सम्राट, चालाक।

अयंश-
अयंश का अर्थ है प्रकाश की पहली किरण, माता-पिता का एक हिस्सा , भगवान का उपहार।

नरूपेण-
नरूपेण का अर्थ है सम्राट।

वैभव-
वैभव शब्द का अर्थ होता है संपन्‍नता। भगवान विष्णु के कई नामों में से एक नाम वैभव भी है।

विक्रम-
विक्रम नाम का मतलब होता है निडर और बुद्धिमान। यह राजपूत मूल का पारंपरिक भारतीय नाम है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

error: Content is protected !!