Social Media Safety Tips: काम की बात! सोशल मीडिया पर इन 8 तरीकों से खुद को रख सकते हैं सेफ, सरकार ने दी सलाह!

सोशल मीडिया के आने से हम दुनियाभर के तमाम चीज़ों से कनेक्टेड रहते हैं. लेकिन जैसे-जैसे सोशल मीडियो और मैसेजिंग ऐप से हमारी लाइफ आसान हो रही है, वैसे ही इससे हमारी प्राइवेसी कम होती जा रही है. सोशल मीडिया पर हैकर्स आए दिन नए-नए तरीके से फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं.  ऐसे में ज़रूरी है कि हम सोशल मीडियो के इस्तेमाल के साथ हर तरह की सावधानियां बरतें.

 



भारत सरकार की इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के ज़रिए सोशल मीडिया पर सेफ रहने के लिए 8 तरीके बताए गए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं….

1-पब्लिक सर्च से अपनी प्रोफाइल को ब्लॉक कर दें

फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर आपको ऐसा ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अपनी प्रोफाइल को सिक्योर कर सकते हैं. इस तरह आपको हर कोई सर्च नहीं कर पाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

2-हमेशा लॉगआउट करें.

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, कू जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के बाद हमेशा Logout करें. इससे हैकिंग का खतरा कम हो जाता है. कई बार हम अपने सोशल मीडिया को किसी और के लैपटॉप, फोन, या पब्लिक मीडियम पर लॉगइन करते हैं, ऐसे में हमेशा लॉगआउट करने में ही सेफ्टी है.

3-सोशल मीडिया की डिटेल शेयर न करें

अपने सोशल मीडिया की डिटेल-जैसे पासवर्ड की जानकारी किसी न शेयर करें. ऐसा करने पर आपका अकाउंट खतरे में आ सकता है

4-अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्पेस्ट न करें.

मीडिया पर हर तरह के लोग होते हैं, ऐसे में हर किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें. कुछ लोग ठगी करने के लिए फेक अकाउंट भी बनाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

5-घर/ऑफिस का पता न शेयर करें.

मीडिया पर कई बार हम पोस्ट या कोई फोटो डालने के साथ-साथ लोकेशन लिख देते हैं. ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि सोशल मीडिया पर घर या अपने ऑफिस का पता न डालें, जिससे कि आपको कोई ट्रैक कर ले.

6-अनजान लिंक पर क्लिक न करें.

कभी भी आपको सोशल मीडिया पर किसी तरह का लिंक आता है, जो कई बार अजीबोगरीब दावे भी करता है, उस पर क्लिक करने से बचे. हैकर्स लिंक भेजते हैं जिसपर क्लिक करने से अकाउंट हैक होने का खतरा रहता है.

7-प्राइवेसी सेटिंग का ध्यान रखें.

सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग को ज़्यादा से ज़्यादा रेस्ट्रिक्ट कर के रखें. खासतौर पर पब्लिक के लिए प्रोफाइल पर ज्यादा सिक्योरिटी लगाएं.
8-फोटो, स्टेटस शेयर करते समय सावधान रहें.
सोशल मीडिया पर फोटो, स्टेटस या कमेंट करने पर ज़्यादा से ज़्यादा सावधानी बरतें.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!