खेलमंत्री तिवारी ने शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा बंगाल

बंगाल के खेलमंत्री मनोज तिवारी ने शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल की जो रणजी ट्रॉफी में 88 साल में कोई और नहीं कर सका और वह प्रदेश के खेलमंत्री रहते शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।



बंगाल ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी की विशाल बढत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली । पांचवें दिन का खेल औपचारिकता मात्र था जिसमें तिवारी ने 136 रन बनाये ।

अपने क्षेत्र से जुड़ी फाइलों पर दस्तखत करने के साथ तिवारी ने मैदान पर बल्लेबाजी के जलवे दिखाते हुए अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाये ।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

शाहबाज अहमद ने 46, अनुस्तूप मजूमदार ने 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रन बनाये । तीनों ने पहली पारी में भी बड़े स्कोर बनाये थे ।

एकतरफा क्वार्टर फाइनल में बंगाल ने पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन बनाये थे और उसके नौ बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया था ।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

झारखंड के लिये शाहबाज नदीम ने 59 रन देकर पांच विकेट लिये । वहीं पहली पारी में विराट सिंह ने 136 रन बनाये थे ।

सेमीफाइनल में बंगाल का सामना मध्यप्रदेश से होगा । वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की टक्कर उत्तर प्रदेश से होगी । दोनों मैच 14 जून से खेले जायेंगे ।

error: Content is protected !!