6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इस Mobile का दमदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये…जानिए इसके बारे में

सैमसंग गैलेक्सी F13 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये एक बजट रेंज का फोन है, और कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 10,999 रुपये रखी है. इस फोन की पहली सेल 29 जून दोपहर 12 बजे है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh की बैटरी, FHD+ डिस्प्ले और ऑटो डेटा स्विचिंग मोड है.



Galaxy F13 की कीमत की बात करें तो इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. लेकिन इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत फोन को सिर्फ 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि आपके स्क्रीन को सिल्वर स्क्रीन में बदल सकती है. ग्लास प्रोटेक्शन के लिए इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है, जिससे कि फोन पर ड्रॉप और स्क्रैच नहीं पड़ेगा.

स्मार्टफोन Exynos 850 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑटो डेटा स्विचिंग मोड मिलता है, जो इस सेगमेंट के फोन में पहली बार होगा. इस फोन में 8जीबी तक की रैम मिलती है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन- वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन में उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी F13 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है.

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. सैमसंग न्यूज़रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी F13 एडेप्टिव पावर सेविंग और एआई पावर मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है, जो ऐप्स को स्लीप मोड में तीन दिनों के लिए अनयूज़ रखता है और ऐप्स को डीप स्लीप मोड में एक महीने के लिए अनयूज़ रखती है.

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

error: Content is protected !!