ये हैं दुनिया के 10 सबसे भूतहा जगहें, दिन में भी जाने से कांपते हैं…लोग जानिए विस्तार से…भारत में ऐसी कौन सी जगह है…पढिए

भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व एक रहस्यमयी विषय है. कई लोग दावा करते है कि उन्होंने इन भूत-प्रेतों को देखा है. दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया की 10 डरावनी जगहों के बारे में बता रहे है

 



अमेर‌िका के लुस‌िआना में ‘द मायर्टलेस सेंट फ्रांस‌िसव‌िले’ भी हॉन्टेड माना जाता है. कहते हैं यहां 10 से भी ज्यादा मौत हुई है. बिल्डिंग के बरामदे पर दो बच्चों की आत्मा देखे जाने की बात कई बार सामने आई है.

रोमानिया का लुलिया हसडेउ हाउस भी हॉन्टेड माना जाता है. लुल‌िया नाम की लड़की के प‌िता ने अपनी बेटी की मौत के बाद उसकी याद में यह इमारत बनवायी थी. कहते हैं यहां वह अपनी बेटी की आत्मा से बात भी क‌िया करते थे. रोमान‌िया में यह इमारत सबसे भूतहा माना जाता है

सिंगापुर का बिशन एमआरटी स्टेशन बी शैव टेंग कब्रिस्तान पर बना है. 1987 में जब ये स्टेशन खुला तो उसके बाद से ही यहां भूतिया हरकतें शुरू हो गई. कुछ महिलाओं ने अदृश्य हाथों से पकड़े जाने की बात कही, कुछ ने तो सर कटा साया तक देखा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

सबसे ज़्यादा डराने वाला मंजर तक हुआ जब लोगों ने ट्रेन की छत पर किसी के चलने की आवाज सुनी.

जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा ओकिघारा का यह जंगल दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है. यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं. कहा जाता है कि यहां सुसाइड करने वालों की आत्माओं का वास है.

ब्र‌िटेन में रिनहम हॉल भूतहा हॉल के नाम से जाना जाता है. कहते हैं इसमें ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा भटकती है. कहते हैं इस हॉल में डोर्थी वालपूल को प्रेम प्रसंग के कारण कैद में रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी.

फ्रांस का चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल को भूत‌हा माना जाता है. कहते हैं इस महल में शक के कारण एक औरत को उसके पत‌ि ने जहर देकर मार द‌िया गया था. औरत आत्मा यहां भटकती है. लोग कई बार उसे देखने का दावा भी करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

फिलीपिंस का यह है मनिला फिल्म सेंटर जो कि भी भूतहा माना जाता है. इसके न‌िर्माण के समय कई मजदूरों की मौत हो गई थी. कहते हैं इन मजदूरों की आत्मा यहां भटकती है

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित बीचवर्थ का पागलखाना हॉन्टेंड है. यहां 1867 से 1995 तक एक मेंटल हॉस्पिटल था.

यहां 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था थी. इस पागलखाने के 130 साल के इतिहास में यहां पर 9000 पेशेंट मरे हैं. माना जाता है कि यहां उनकी आत्माएं हैं, इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं.

मैक्सिको से 17 मील दूर स्थित डॉल्स आइलैंड एक अनोखा आइलैंड है. इस आइलैंड मे हजारो टूटी-फूटी डॉल्स लटकी हुई है, जो इसे काफी डरावना बना देती है. रात के समय इस आइलैंड मे कोई नही रूकता यह वीरान हो जाता है.

लोगों का मानना है के इन डॉल्स में आत्माओं का वास है, इसीलिए रात के समय यहा अजीब-अजीब आवाजें सुनने को मिलती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

राजस्थान के अलवर जिले में भानगढ़ का किला भारत के सबसे हॉस्टेड किले के रूप में पहचाना जाता है. दिन के समय यहां टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है, लेकिन शाम होते ही यहां सन्नाटा छा जाता है.

error: Content is protected !!