दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, एक शिक्षक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल..

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थानाक्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान त्रिपाठी नें बताया कि जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर भवानीगढ़ गाँव में नहर की पटरी पर निर्माण कार्य चल रहा है और कुछ मजदूर सड़क के किनारे स्थित भगवान प्रसाद के मकान में किराए पर रहते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

उन्होंने बताया कि मजदूर सुबह जब कमरे में खाना बना रहे थे तभी गैस लीक हो गयी और पाईप में आग पकड़ लिया, तब मजदूरों ने सिलेंडर को बाहर फेंक दिया और उसमें विस्फोट हो गया। त्रिपाठी ने बताया कि उसी समय शिक्षक लालबहादुर यादव (52 ) अपने भाई अखिलेश यादव के साथ वहां से गुजरे थे और विस्फोट के कारण सिलेडर के टुकड़े लगने से दोनों भाई घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इलाज के लिए दोनों को तत्काल सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज लाया गया जहां लालबहादुर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अखिलेश यादव को मेडिकल कालेज ले जाने को कहा गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!