Weather update : मानसून के आने में अभी लगेगा इतने दिनों का समय, मौसम विभाग ने किया अपडेट…जानिए

भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून आने में अभी 2 से 3 दिन का समय है। लेकिन प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज हो रही है।

 



इन जिलों के येलो अलर्ट जारी..

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उमरिया कटनी जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा सिवनी में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा रीवा सागर नर्मदा पुरम संभाग के जिलों समेत अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, रायसेन बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गर्म रहा ये शहर

राजधानी भोपाल में शाम के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री ग्वालियर, दतिया में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

इन राज्यों में बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जून तक चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान) में 15 जून तक छिटपुट वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

IMD ने बताया कि, ‘‘16 जून को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है।” मौसम विभाग ने कहा है कि 16 जून से 22 जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से कम रहने की संभावना है। ‘‘सप्ताह के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं के बराबर है।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दो दिन के लिए येलो अलर्ट

उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में सप्ताह भर चलने वाली प्री-मानसून मौसम गतिविधि देखी जा सकती है। इसी के साथ तेज बारिश के साथ हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

ही कुछ दिनों तक हवाएं बनी रहेगी। बता दें कि दिल्ली-NCR को लेकर IMD ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते सोमवार को लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। 14 और 15 जून आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन, तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। बीते रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

 

error: Content is protected !!