Whatsapp Chat Tricks: बगल में बैठा शख्स भी नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सऐप चैट, करना होगा बस ये काम?

Whatsapp Chat: व्हाट्सऐप पर चैट के माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. हम मैसेज में अपनी जरूरी बातें और डिटेल्स भी शेयर करते हैं. कई बार तो ऐसी चीजें भी शेयर करते हैं जो किसी को पता चल जाए तो कोई उसका फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है. हम कई बार मेट्रो या बस में बैठकर भी व्हाट्सऐप पर चैट करते रहते हैं और हमारे बराबर में कोई अनजान व्यक्ति बैठा होता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी चैट को सेफ बना सकते हैं. अगर आपके पास कोई बैठा हो तब भी वह नहीं पढ़ पाएगा.

 



 

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

इस काम के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Smartphone) में आपको MaskChat-Hides Chat ऐप डाउनलोड करना होगा. जब यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा तो अपना काम करना शुरू कर देगा. दरअसल इसका फायदा ये होता है कि जब आप किसी पब्लिक प्लेस पर जाते हैं तो यह आपके फोन की स्क्रीन पर एक डिजिटल पर्दा डाल देता है जिससे कि आपके पास बैठने वाला कोई आदमी आपके फोन की स्क्रीन देखने की कोशिश करेगा तो उसे कुछ भी दिखाई नहीं देगा. इस तरह आपके मैसेज प्राइवेट रहेंगे और आप मजे से चैट कर रहेंगे.

 

ऐसा नहीं है कि यह ऐफ केवल आपके व्हॉट्सऐप के लिए है. ब्लकि यह दूसरे ऐप जैसे फेसबुक मैसेंजर, स्नैपचेट आदि पर भी काम करता है. एक और खास बात है कि जब आप अपनी बैंकिग डिटेल डालेंगे तो आपकी स्क्रीन को आपके अलावा कोई दूसरा नहीं देख पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

फोन में ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको फ्लोटिंग मास्क आइकन मिलेगा. जब भी आपको अपने फोन की स्क्रीन दूसरे से छिपानी हो तभी आइकन को पकड़कर ऊपर से नीचे की ओर ड्रैग कर दें. जैसे ही आप ये काम करेंगे आपके फोन की स्क्रीन पर एक डिजिटल पर्दा आ जाएगा जोकि आपकी चैट को दूसरों से छिपाएंगा.

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!